आज का मौसम कुछ इस तरह का
काठमांडू, चैत १८ – देश के कुछ भूभागों में आज बारिश होने की संभावना है । एक दो स्थानों में बर्फबारी होने की भी संभावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसारआज सुबह गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बदली छाई है । बाकी भूभागों में मौसम मुख्यतया साफ है ।
आज दिन में कोसी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक दो स्थान में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है ।
विभाग ने बताया है कि उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक दो स्थान में हल्की बर्फबारी की संभावना है । अभी देश में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है ।


