सिरहा जिला अध्यक्ष में अशोक यादव सर्वसम्मत से चुने गए
काठमांडू, चैत ३१ – नेकपा (एमाले) सिरहा जिला अध्यक्ष में अशोक यादव सर्वसम्मत से चुने गए हैं ।
चैत २६ गते से शुरु अधिवेशन में अशोक यादव के नेतृत्व में १३५ सदस्यीय नया कार्यसमिति सर्वसम्मत से चयन किया गया है । वो इससे पहले पार्टी के उपसचिव थे।
११ वां जिला अधिवेशन अन्तर्गत शनिवार नया कार्यसमिति निर्वाचित किया गया था ।
अधिवेशन से नवीन यादव को उपाध्यक्ष में चुना गया है । वे इससे पहले भी उपाध्यक्ष थे इसके साथ ही कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी । अधिवेशन से प्रदीप महासेठ को सचिव चयन किया गया है । खुला उपसचिव की तरफ से शिवशंकर महतो और महिला उपसचिव में खेमलक्ष्मी श्रेष्ठ को चुना गया है । गत २६ गते पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अधिवेशन का उद्घाटन किया था ।


