Sat. Apr 19th, 2025

आज का पंचांग: आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 मंगलवार शुभसंवत् 2082

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*जय शंभु नाथ दिगम्बरम्। करुणाकरं जगदीश्वरम्।।*

*भव तारणम् भय हारणम्। करुणाकरम् जगदीश्वरम्।।*

*ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु सहांरणाय सर्वरोग विनाशनाय सर्व जन वशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 15 अप्रैल 2025 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
सौम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-* *वसंत*
*सौर्य वैशाख मास की प्रविष्टे 2…*
माह:- वैशाख
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *द्वितीया प्रातः 8:34 तक उपरांत तृतीया*
नक्षत्र :- विशाखा रात्रि 12:56 तक उपरांत अनुराधा,
योग:- सिद्धि रात्रि 9:41 तक उपरांत व्यतिपात
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 05:42
सूर्यास्त : संध्या 06:18,
सूर्य :- *अश्विनी नक्षत्रे मेष राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *सायं 6:18 यावत तुला राशौ उपरांत वृश्चिक राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कर्के भौम, बुध: मीने, वृषे देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:36 से मध्याह्न 12:24 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज आशा द्वितीया में श्री विष्णु पूजन, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय !! मंत्र जप एवं विष्णु सहस्त्रनाम आदि विष्णु स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। साथ ही आज हनुनान आराधना और श्री गौरी गणेश पूजन, मंत्र का जप और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं ऋण मुक्ति दायक, सर्व दोष विनाशक एवं धन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।*
*आज मंगलवार व्रत एवं श्री हनुमान जी का स्तोत्र पाठ पूजन भी सबके लिए कल्याण प्रद होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।

यह भी पढें   एमाले के केन्द्रीय सचिवालय की बैठक शुरु

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

यह भी पढें   सुमना श्रेष्ठ, स्वर्णिम वाग्ले तथा बालेन साह मिलकर बनाएंगे नई पार्टी

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनो दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करे।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

यह भी पढें   दांग में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन  किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ होगा।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।
*“हे चराचर जगत के स्वामी महादेव एवं स्वामिनी माता जगदम्बा, आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*सबके संपूर्ण सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता जी और महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*🌹सतुआन🌹*
*आज 14 अप्रैल 2025 सोमवार को प्रातः 5:01 बजे के बाद अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि की संक्रांति होने से दोपहर तक स्नान दान और सूर्य संक्रांति का सतुआन का पुण्यकाल कल 14 अप्रैल सोमवार को मनाया जाएगा।*
*इसके साथ ही स्नान दान के साथ शुरू होंगे समस्त वैवाहिक मांगलिक कार्य*
*आज मनाया जाएगा सतुआनी पर्व:-*
*🍋‍🟩सतुआनी🍋‍🟩*
सूर्य को मेष राशि में प्रवेश करने के मौके पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन से गर्मी की शुरुआत भी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार आज सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। और इसी लोग सतुआनी मनाते हैं।
इस दिन पूजा के बाद करेंगे सत्तू का दान एवं प्रसाद ग्रहण।
हर धर्म में अन्न की पूजा की जाती है।
चूंकि सूर्य के मीन से मेष राशि में चले जाने से समस्त विवाहादी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले आहार के सेवन का प्रावधान है। इस समय तक नया सत्तू भी आ जाता है। यह और छोटे आम के टिकोले से बनी चटनी शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ सुपाच्य भी होती है, इसलिए सतुआनी में नया सत्तू खाने का विधान है। बिहार के गांवों में देवी मंदिर में पूजा करने के बाद जौ और बूट या चने की सत्तू आम की चटनी के साथ खाई जाती है। इस पुण्यकाल पर स्नान पूजन और दान का विशेष महत्व हैं। साथ ही इस दिन योग्य पुरुष, ब्राह्मण, माता, पिता, गुरु और गरीबों को उनके आवश्यकता अनुसार वस्तुओं का दान देना भी विशेष पुण्य कारी होता है।
आज संक्रांति के पुण्यकाल में
लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना भी करेंगे।
सतुनानी के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर हजारों लोग पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद अपने शक्ति सामर्थ्य के अनुसार पूजन, दान से पूजा अर्चना कर लोग सत्तू, गुड़ और कच्चे आम को प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे।
*और आज से ही शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य:-*
सूर्य का उच्च राशि में प्रवेश के बाद खरमास की समाप्ति हो जाएगी। इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
सूर्य का मीन से मेष राशि में प्रवेश होना काफी उच्च माना गया है। दूसरे महीनों की अपेक्षा सूर्य ज्यादा प्रभावशाली होता। सूर्य का उच्च राशि में प्रवेश शुभ फलदायी है।
और आज से भगवान भास्कर की उच्च कृपा दृष्टि पूरे विश्व को प्राप्त होगी।
*सूर्य सत्तू संक्रांति सबके लिए शुभद सुखद एवं मंगलमय हो..*
*भगवान सूर्य नारायण, प्रकृति स्वरूपा माता विंध्यवासिनी एवं मनोकामना महादेव सबको उत्तम आयु आरोग्यता, नौकरी व्यवसाय, सुख सौभाग्य, संतति संतान सुख प्रदान करें।*🙏🙏
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*!!शुभम ज्योतिष कार्यालय!!*
रजिस्टार कालोनी कालीबाग बेतिया,
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- अपराह्न 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *