Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकवानपुरगढ़ी में इभी गाड़ी दुर्घटना होने से २ लोगों की मृत्यु, १४ घायल

 

काठमांडू, बैशाख ५– मकवानपुरगढ़ी गाँवपालिका स्थित कान्ति लोकपथ खण्ड में इभी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से २ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मकवानपुरगढ़ी गाँवपालिका–२ धरमपानी में काठमांडू से हेटौंडा जा रही बाप्र०१–००६ ख ७०७२ नम्बर इभी गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई । दो लोगों की मृत्यु होने की जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के पुलिस नायब उपरीक्षक श्यामु अर्याल ने जानकारी दी ।
उनके अनुसार सर्लाही के बागमती गाँवपालिका–७ के १३ वर्षीया मानुषी मगर और रौतहट दुर्गा भवानी गाँवपालिका वडानम्बर–५ की ५० वर्षीया निलमदेवी राउत की मृत्यु हुई है ।
मगर का शव घटनास्थल के नजदीक ही मिली तथा राउत का उपचार के क्रम में हेटौंडा अस्पताल में मृत्यु हुई ।
दुर्घटना में १४ लोग घायल हुए हैं । चालक सर्लाही बागमती गाँवपालिका–५ के २९ वर्षीय कमलबहादुर दर्लामी सहित सभी १४ घायलों का हेटौंडा अस्पताल और मकवानपुर सहकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । गाड़ी सड़क के मोड़ से लगभग २०० मीटर नीचे गिर गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *