Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीज फायर समझौता होने पर पूर्व प्रसिंपल ने मोदी को सराहा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीज फायर के लिए सहमति पर पूर्व प्रिंसिपल तथा शिक्षाविद प्रो.कृष्ण प्रसाद साह ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सराहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तथा भारत के बीच सीजफायर रोकना भारत के लिए बढ़िया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकवादी अड्डा का ध्वस्त कर दिया है।जव पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान के कई एयर बेस, स्टेडियम तथा महत्वपूर्ण इमारत को जमींदोज कर दिया। दो एफ,16फाइटर का नष्ट के साथ ही पचास से अधिक पाकिस्तानी सैनिक तथा आफीसर को मारकर पाकिस्तान को घुटने बल खड़ा कर दिया। भारत अभी दुनिया के एकानामी पावर में अमरीकी, जापान,चीन जैसे देशों के बराबर होता जा रहा है। युद्ध की स्थिति में ऐसा संभव नहीं था। रोटी रोटी के लिए मुंहताज पाकिस्तान को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।वे जनता को भूखे छोड़ सकते हैं रूस, यूक्रेन युद्ध समाप्त हो। विश्व की निगाह मोदी जी पर है।भारत सरकार ने अमरीका सहित दुनिया को बता दिया है पाकिस्तान अगर कोई आतंकवादी हरकत करता है वह युद्ध माना जाएगा। भारतीय सेना अभी सीमा पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *