सुन्धारा में मोटरसाइकिल दुर्घटना, एक की मृत्यु
काठमांडू, बैशाख २९ – काठमांडू महानगरपालिका–२२ सुन्धारा स्थित काठमांडू मॉल के सामने दो मोटरसाइकिल एक आपस में टकरा गए जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।
बा.३४ प ४३२० नम्बर र रा. ७ प ८७९५ नम्बर की मोटरसाइकिल सोमवार की सुबह एक आपस में टकरा गए ।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक तनहुँ के आँबुखैरेनी नगरपालिका–५ के रहने वाले ४६ वर्षीय सन्तोष कुमार गुरुङ की मृत्यु होने की जानकारी नेपाल पुलिस केन्द्रीय समाचार कक्ष ने दी है ।
दुर्घटना में गुरुङ गंभीर रुप से घायल हुए थे । उन्हें इलाज के लिए तत्काल ही राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर पहुँचाया गया था लेकिन इलाज के ही क्रम में उनकी मृत्यु हो गई ।
दुर्घटना में उसी मोटरसाइकिल में सवार एक और व्यक्ति की अवस्था गंभीर है । उनका इलाज ट्रमा सेन्टर में ही किया जा रहा है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि दूसरे मोटरसाइकिल में सवार चालक का भी इलाज किया जा रहा है ।


