Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधन

 

काठमांडू, बैशाख २९ – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे । पीएम मोदी का सैन्य कार्रवाई के बाद यह पहला संबोधन है । भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पीएम मोदी के आज रात के संबोधन को बेहद अहम माना जा रहा है । इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के घटनाक्रम को लेकर बात कर सकते हैं । ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत–पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर है । हालांकि इससे पहले चार दिनों तक दोनों देशों के बीच संघर्ष देखने को मिला, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला संबोधन होगा । जानकारी के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकते हैं । इसके अलावा, वह राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और भविष्य की रणनीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं ।

यह भी पढें   सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *