Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

 

 

काठमांडू, जेठ २ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से संयुक्त राष्ट्रसंघ के एशिया प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक तथा सामाजिक आयोग के कार्यकारी सचिवालय के उपमहासचिव अर्मिदा सलसिह अलिस्जाहबाना ने आज शिष्टाचार मुलाकात की है ।
इस मुलाकात के अवसर में अलिस्जाहबाना ने नेपाल में शुक्रवार (आज) से शुरु हो रहे सगरमाथा संवाद के सफलता की भी कामना की है । सररमाथा संवाद के सफलता की कामना करते हुए उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि वातावरणीय मुद्दा में नेपाल को दी जा रही सहायता निरंतर जारी रहेगी ।
प्रधानमंत्री ओली ने बताया कि सागरमाथा वार्ता का आयोजन ही इसलिए किया गया है कि माउंट एवरेस्ट के देश नेपाल के पर्यावरणीय महत्व के बारे में दुनिया का ध्यान आकर्षित हो ।
इस मुलाकात के अवसर में नेपाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के आवासीय प्रतिनिधि हाना सिङ्गर और परराष्ट्र मन्त्रालय के उच्चाधिकारी आदि भी सहभागी थे ।

यह भी पढें   देउवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नुवाकोट का करेंगे दौरा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com