Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी के साथ गठबंधन की कोई संभावना नही – श्याम घिमिरे

 

काठमांडू, जेठ ३ – सत्तारुढ दल नेपाली कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि नेकपा माओवादी केन्द्र के साथ गठबंधन होने की कोई संभावना नही है ।
शनिवार नया बानेश्वर स्थित ल्होत्से हॉल में हुए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते प्रमुख सचेतक श्याम घिमिरे ने स्पष्ट कह दिया कि माओवादी के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है ।
उन्होंने कहा कि ‘माओवादी के साथ गठबन्धन करने की कोई बात ही नहीं है । सरकार परिवर्तन की कोई सोच तथा योजना ही नहीं है । गवर्नर, बजट आदि के विषयों में सांसदों ने अपनी जिज्ञासा जताई है ।
उन्होंने कहा ‘गवर्नर का विषय भी उठाया गया है, बजट पर बात हुई है । बजेट कैसे वितरण होगा । सभी में समान ढ़ंग से वितरण होने की बात आई है ।
इसी तरह संसद् भवन परिसर में ही पत्रकारों ने इस बात पर भी चर्चा की कि माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने देउवा से टेलीफोन से बात की थी ?जवाब में कहा गया कि यह एक संयोग मात्र है । शेरबहादुरजी के ही जिलें में गए थे तो बात कर लिया । ऐसी कोई खास बात नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *