उदयपुर के अमलचौरी में दो लोगों के शव मिले
काठमांडू, असार ४– उदयपुर के चौदण्डीगढ़ी नगरपालिका–४ अमल चौरी में दो लोग मृत पाए गए हैं । अमलचौरी के २७ वर्षीय रविन्द्र राई और १४ वर्षीया मञ्जु राई मृत अवस्था में मिले हैं । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय उदयपुर ने दी है । मंजु का शव गाँव के ही सड़क पर और रविन्द्र का शव मंजु के शव स्थल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ से लटका हुआ मिला ।
जिला पुलिस कार्यालय उदयपुर ने जानकारी दी है कि अभी तक इन दोनों के मृत्यु के कारण का पता नहीं चल पाया है । ‘शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है और इसकी जाँच जारी है । ’

