Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेक्सस में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 24 लोगों की मौत,दो दर्जन लोग लापता

 

अमेरिका के टेक्सस में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कैंपिंग करने गए दो दर्जन लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को मूसलाधार बारिश के बाद दक्षिण-मध्य टेक्सास में ग्वाडालूप नदी में जबरदस्त बाढ़ आ गई, जिसके चलते नदी किनारे स्थित समर कैंप से लगभग दो दर्जन लड़कियां लापता हैं।

अमेरिकी मौसम विभाग ने टेक्सस हिल कंट्री में स्थित केर काउंटी के कुछ हिस्सों के लिए अचानक बाढ़ की आपात स्थिति घोषित की है। ये घोषणा भारी बारिश के बाद आए तूफान के बाद की गई। काउंटी सीट केरविले के सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने पत्रकारों को बताया कि ये भीषण बाढ़ सुबह होने से पहले ही आ गई, इसके बारे में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
राइस ने कहा, “यह बहुत ही जल्दी हुआ, बहुत कम समय में। इसका पूर्वानुमान रडार से भी नहीं लगाया जा सकता था। यह दो घंटे से भी कम समय में हुआ।” इससे पहले केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने कहा कि इलाके में बाढ़ की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब ये सब खत्म हो जाएगा तो और भी लोग मृत पाए जाएंगे।”

यह भी पढें   भारत नेपाल को कितनी आर्थिक सहायता देगा? क्या 2 अरब डॉलर के पैकेज के लिए हो रही है बालेन शाह की भारत यात्रा ?

वहीं टेक्सस के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक पहले ही बता चुके हैं कि बच्चों समेत 10 शव पाए जा चुके हैं और इनमें से कुछ कारों के साथ बहकर आए थे। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी समर कैंप से लापता 23 लड़कियों की भी तलाश कर रहे हैं। पैट्रिक ने कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि सभी लापता लोग जिंदा मिलें।”

14 हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हो रही लापता लोगों का खोज
पैट्रिक ने बताया कि भारी बारिश की वजह से ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फीट बढ़ गया था। उन्होंने ये भी कहा कि सर्चिंग एरिया के ऊपर 14 हेलीकॉप्टर और ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं और लापता लोगों की खोज की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने इलाके में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 24 से 48 घंटों तक सैन एंटोनियो से वाको तक बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com