Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार , बाइक भी जप्त

 

हिमालिनी प्रतिनिधि अररिया विहार । बुधवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी  के  बाह्य सीमा चौकी “डी” समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र गांव पीपरा घाट में  भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 176/1  के नजदीक भारत की ओर लगभग 3.5  किलोमीटर  भारत क्षेत्र में  तस्करी का नेपाली शराब जप्त किया गया । शराब  3 बोरी पैक किया बरामद गया था । जांच करने पर बोरी से  देशी नेपाली उमंगा शराब 389 बोतल कुल 116.7 लीटर बरामद हुआ । साथ एक मोटरसाइकिल जप्त  के साथ  एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जो नेपाल से भारत के तरफ शराब ले कर आ रहा था । जिसे सशस्त्र सीमा बल के स्पेशल नाका टीम द्वारा पकड़ा गया । आवश्यक कार्रवाई  के बाद आबकारी विभाग अररिया को सुपूर्द कर दिया गया । इसकी पुष्टि 56 वी वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र बिक्रम के करते हुए बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com