कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज नेपालगञ्ज द्वार राहत सामाग्री प्रदान
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल २०७१ जेष्ठ ९ गते ।
कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज नेपालगञ्ज ने भुकम्प पीडितों के लियें संकलित राहत सामाग्री शुक्रवार बास केन्द्रीय कार्यालय नेपालगन्ज को हस्तान्तरण किया है ।
कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज नेपालगन्ज के प्रबन्ध निर्देशक सञ्जय सिंह और रेवती सिंह ने एक कार्यक्रम के बीच बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह को राहत सामाग्री हस्तान्तरण किया ।
हस्तान्तरण कार्यक्रम में बोलते हुयें कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज के प्रबन्ध निर्देशक सञ्जय सिंह ने राष्ट्रीय बिपति के समय पर जिम्मेवारी बहन करते हुयें राहत सामाग्री संकलन करके हस्तान्तरण करने की बात बतायी । राहत सामाग्री लेते हुयें बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सामाजिक उत्तरदायित्व बहन करते हुयें परोपकारी कार्य किया है कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज को धन्यवाद ज्ञापन किया था ।
हस्तान्तरण किया गया सामाग्री में ६० थान कम्मल और ३० कार्टुन चाउचाउ रहा है ।
कैलपाल हास्पिटल एण्ड कालेज ने हस्तातरण किया राहत सामाग्री और बास ने भुकम्प पीडितों के लियें बास सहयोग अभियान मार्फत संकलन किया राहत सामाग्री लेकर मकवानपुर जिला के भिमफेदी जाएगी ।
बास के पूर्बाञ्चल उपाध्यक्ष रमेश सिटौला के नेतृत्व में टोली में बास के उप–निर्देशक हेमराज भट्ट लगाएत लोग रहेगें ।
टोली ने जिला दैबी प्रकोप उद्धार समिति के समन्वय में मकवानपुर जिला के भिमफेदी में रहा प्रजा जात के भुकम्प पीडितों को राहत बितरण करेंगे । संकलन किया गया राहत सामाग्री में चाउचाउ ३३ कार्टुन, कम्मल ६० थान, म्याट्रेस १ सौ थान, त्रिपाल ५ थान, जुत्ता, चप्पल १ बोरा, लत्ता, कपडा १ बोरा और प्याड २ कार्टुन रहा है ।

