Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एसओएस नेपालगन्ज में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके), पवन जायसवाल। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस-2025 के अवसर पर एस.ओ.एस. बालग्राम अन्तर्गत एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज ने अल्टरनेटिभ युथ क्लब नेपालगन्ज के सहयोग से एक दिवसीय युवा कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नेपालगन्ज के सुर्खेत रोड स्थित सिद्धार्थ कॉटेज में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1998 में 12 अगस्त को विश्वभर अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा के बाद से हर साल यह दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यशाला का विषय था – “सकारात्मक धारणा : वर्तमान युवाको आवश्यकता”। इस पर एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के सहायक निर्देशक लक्ष्मण बहादुर कार्की ने प्रस्तुति दी।

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के निर्देशक तुलाराम बिश्वास और अल्टरनेटिभ युवा क्लब के अध्यक्ष रोशन घर्ती ने की, जबकि संचालन क्लब की सदस्य सबिना नेपाली ने किया। दिनभर चले कार्यक्रम में निशा आचार्य, भावना रोकाया, तुलसी सार्की, लक्ष्मीता बिक आदि ने नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही युवाओं ने बीच-बीच में खेलकूद गतिविधियों का भी आनंद लिया।

समापन अवसर पर निर्देशक तुलाराम बिश्वास ने युवाओं द्वारा नेतृत्व विकास और कौशल प्रदर्शन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियाँ युवाओं में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखार लाने में सहायक होती हैं। कार्यशाला में अल्टरनेटिभ युवा क्लब के अध्यक्ष समेत 6 युवाओं ने नेतृत्व विकास और अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी, जिन्हें टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

कार्यक्रम में एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज की नायब निर्देशक मीना तुलाधर समेत कुल 26 युवाओं की सहभागिता रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com