शिक्षकों का वेतन जारी करने का पुन ने दिया निर्देशन
काठमांडू, आश्विन ११ – शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री महावीर पुन ने शिक्षकों का वेतन जारी करने का निर्देशन दिया है ।
शिक्षकों द्वारा यह शिकायत की गई है कि त्योहार के इस समय में भी उनलोगों को वेतन नहीं मिला है । इस शिकायत के बाद मंत्री पुन ने चेतावनी दी है कि वेतन यदि नहीं दिया गया तो कारवाई की जाएगी । ‘मंत्रालय से धन प्राप्त करने के बावजूद वेतन का भुगतान न करने वाली नगरपालिकाओं को नोटिस दिया गया है कि – त्योहार के इस अवसर पर पालिका ने वेतन का निकासा नहीं किया है । इस बात की शिकायत कुछ प्रअ और शिक्षकों ने की है । उन्होंने बताया कि त्योहार के इस समय में विद्यालय व्यवस्थापन समिति और प्रधानाध्यापक ने वेतन निकासा नहीं किया है यह शिकायत आई थी ।जबकि शिक्षा मंत्रालय ने सभी नगर पालिकाओं को वेतन भेज दिया है । पुन ने कहा है कि अगर कल तक उन शिक्षकों का वेतन नहीं दिया गया, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक पर नियमानुसार कारवाई की जाएगी।।

