Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खाना–खजाना: मधु झा

 

भरवां करेला
सामग्री – आधा किलो करेला, दो प्याज का पेस्ट, दो चम्मच अदरख÷लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच सरसों का पेस्ट, दो चम्मच जीरा÷धनियाँ का पाउडर, दो चम्मच लालमिर्च का पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच बेसन का गाढा घोल, नमक oetqIhgbddhbe_biggerस्वादानुसार ।
विधि – करेले को धोकर हल्का सा उबाल लें । उसके बाद उसमें चीरा लगाकर सारा बीज निकाल लें । अब कड़ाही में सरसों का तैल गरम करके एक चुटकी मेथी और एक चुटकी जीरा चटका लें । उसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूनें, हल्का ब्राउन होने पर उसमें अदरख÷लहसुन का पेस्ट डाल दें । जब प्याज तैल छोड़ने लगे तो करेले का बीज सहित बाँकी सारे मसाले को उसमें मिला दें । मसाला भुन जाने पर गैस बन्द करके उसमें नींबू का रस मिला दें । मसाला के ठंडा हो जाने पर उसे चम्मच से सारे करेले में भर दें । करेले के चीरा को बेसन के गाढेÞ   घोल से चिपका दें । अब फिर से कड़ाही में आधा किलो सरसों का तैल गरम करें और उसमें करेले को डालकर धीमी आँच पर उलट पलट कर भूरा होने तक तल लें । आपका भरवां करेला तैयार है ।




टमाटर और न्युट्रिला का अचार
सामग्री – आधा किलो टमाटर, १०० ग्राम न्युट्रिला, एक प्याज महीन कटा हुआ, एक चम्मच अदरख और एक चम्मच लहसुन महीन कटा हुआ, दो हरा मिर्च बीच से चीरा लगा हुआ, एक एक चम्मच जीरा÷मेथीदाना, ३–४ साबुत लालमिर्च, एक एक चुटकी हींग और हल्दी, ४÷५ चम्मच सरसों का तैल, थोड़ा सा धनियाँ पत्ता कटा हुआ, नमक स्वादानुसार ।
विधि – न्युट्रिला का एक चम्मच तैल में हल्का सा भून कर निकाल लें । अब एक पैन में तैल गरम करें, उसमें जीरा, मेथी, हींग और साबुत लालमिर्च को डालकर चटका लें । उसमें अदरख, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें । अब उसमें टमाटर, न्युट्रिला, हल्दी और नमक डालकर थोड़ी देर तक ढक कर पकाऐं । जब टमाटर गल जाये तो ढक्कन खोलकर पानी पूरा सूखने तक चलाती रहें । गैस बन्द करके धनियाँ पत्ता मिला दें । अचार तैयार है ।



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *