Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो पूर्वमन्त्री के साथ ७ अधिकारियों के विरुद्ध अख्तियार में भ्रष्टाचार का मुद्दा दायर

 

काठमाडौं, ८ सितम्बर । पोखरा के लिची बगान जमीन घोटाले मामले में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने आज बुधवार विशेष अदालत में दो पूर्व मंत्रियों सहित सात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दायर किया है । उनमें मुख्य आरोपी राजकुमार गुप्ता और रञ्जिता श्रेष्ठ हैं । गुप्ता नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) के नेता हैं, जबकि श्रेष्ठ नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष हैं । इस मुकदमे में ७८ लाख रूपये का दंड (बिगो) मांगा गया है ।
घोटाले की शुरुआत उस समय हुई, जब गुप्ता द्वारा मध्यस्थों से रिश्वत डील करने वाली श्रव्य सामग्री (ऑडियो रिकॉर्डिंग) सार्वजनिक हुई थी । उसी रिकॉर्डिंग में एमाले के अन्य पूर्व मंत्री बलराम अधिकारी का नाम भी आता है । अधिकारी की संलिप्तता अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए अनुसंधान जारी है; यदि आवश्यक हो, तो आरोपों में उनका नाम जोड़ने के लिए पूरक अभियोग दायर किया जा सकता है ।
राजकुमार गुप्ता पहले केपी शर्मा ओली की सरकार में सामान्य प्रशासन मन्त्री थे । रञ्जिता श्रेष्ठ पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के नेतृत्व में रही सरकार में भूमि व्यवस्था मन्त्री थीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *