प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव श्रेष्ठ को तत्काल बर्खास्त किया जाए – नेपाल जेन जी फ्रंट

काठमांडू, मंसिर ८ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के सचिवालय में अपने रिश्तेदार को नियुक्ति देने के विषय को लेकर जेन जी की संस्था नेपाल जेन जी फ्रंट ने कहा है कि इस विषय को हमने गंभीरता से लिया है ।
प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव आदर्शकुमार श्रेष्ठ द्वारा अपनी पत्नी के साथ ही अन्य रिश्तेदारों को प्रधानमंत्री के सचिवालय में नियुक्ति देने की खबर आने के बाद नेपाल जेन जी फ्रंट ने इसे गंभीरता से लिया है । जेन जी फ्रंट का कहना है कि राज्य के कार्यकारी प्रमुख के सचिवालय जैसे संवेदनशील निकाय में नातावाद, कृपावाद और पारिवारिक सम्बन्ध के आधार में नियुक्ति होना पद का दुरुपयोग किया गया है ।
जेन जी फ्रंट ने कहा कि यह सुशासन, नैतिकता,जबावदेहिता और पारदर्शीता के विरुद्ध प्रत्यक्ष प्रहार किया गया है । उन्होंने मांग की है कि प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव आदर्शकुमार श्रेष्ठ को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके द्वारा नियुक्त उनकी पत्नी सहत अन्य रिश्तेदारों की नियुक्ति को भी खारीज किया जाए । उन्होंने कहा कि यह सरकार सुशासन और जवाबदेहिता के आधार पर बनी सरकार है तो इसमें यह नातावाद और कृपावाद कैसे आया ? उन्होंने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर इस विषय में तत्काल स्पष्टीकरण सहित सत्यतथ्य जानकारी दी जाए ।

