Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय राजदूतावास काठमांडू में प्राथमिक वर्ग के बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

 

काठमांडू, 30 नवंबर । केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय राजदूतावास काठमांडू में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु Cultural Fiesta का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ कल २९ नवंबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डॉ. राकेश पाण्डेय, उप मिशन प्रमुख, भारतीय राजदूतावास काठमांडू* रहे।

विद्यालय के *प्राचार्य श्री ए. जेराल्ड* ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रूप से अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संबोधनों में विद्यालय की शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
*मुख्य अतिथि डॉ.राकेश पाण्डेय* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

कार्यक्रम के *चीफ़ कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी* ने बताया कि यह प्राचार्य महोदय का एक अभिनव प्रकल्प है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक वर्ग के प्रत्येक बच्चे को मंच प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि *प्राथमिक विभाग का कोई भी विद्यार्थी ऐसा नहीं है जिसे प्रस्तुति का अवसर न मिला हो—यह इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता है।*
भारतीय तथा नेपाली सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित नन्हे कलाकारों ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, भक्तिमय मुद्रा, तालबद्ध ढोल–वादन तथा सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया आचारसंहिता लागू

कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय के *वरिष्ठतम शिक्षक श्री एच. वैद्यनाथन* ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बिंदु रेजी मैथ्यू, अल्फा रेजी, कमलकांत, शरत,श्रीकान्त , सुशील कुमार,विजित, डी.पी. दास, अश्मि तारा, अनिल कुमार, स्मृति, अनूप चौधरी, बिस्मी वी.जे., रुचि भारद्वाज, नरपत चौहान, सत्यव्रत शर्मा, कुमारस्वामी,सनल, रेणुका श्रेष्ठा,राज्योदया मैनाली, प्रकाश सापकोटा, राजन निरौला, दीपक ,सुशीला , सुरेश सहित अनेक शिक्षक,कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढें   बिहार से छः नेपाली बच्चों का उद्धार

कार्यक्रम अपनी सांस्कृतिक विविधता, सर्वसमावेशी सहभागिता और अनुशासित प्रस्तुति के कारण अत्यंत सराहनीय रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *