खुला मंच को तत्काल खोला जाए –प्रचंड
काठमांडू, पुस ५ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने सरकार तथा महानगरपालिका से मांग की है कि काठमांडू के खुला मंच को तत्काल खोला जाए । शनिवार काठमांडू में आयोजित एक संदेश सभा को सम्बोधित करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि देश के लिए एक लज्जा का विषय है कि हमारे ऐसी कोई जगह (मैदान) नहीं है जहाँ एक लाख लोग बैठ सके । उन्होंने कहा कि यह बहुत अपमान बोधक है कि राजनीतिक दलों द्वारा एक लाख लोग उतारने का कार्यक्रम भी यहाँ नहीं किया जा सकता है ।
उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि ‘सबसे पहले तो मैं नेपाल सरकार और महानगरपालिका से यह आग्रह करना चाहता हूँ कि एक ऐसे मैदान बनाया जाए या खुला किया जाए जहाँ एक बार में एक लाख से ज्यादा लोगों को बिठाया जा सके । इस तरह का मैदान का हमारे यहाँ नहीं होना ये नेपाल के लिए लज्जा का विषय है । महानगरपालिका की जिम्मेदारी लेने वाले प्रतिनिधि और सरकार से मैं यह मांग करता हूँ कि इस तरह के मैदान (खुला चौर)का होना आवश्यक है ।


