जनता सहयोगी का 15वां साधारण सभा भव्यता पूर्वक संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनता सहयोगी बचत तथा ऋण संस्था लि.का 15वीं साधारण सभा राम नरेश साह सूड़ी की अध्यक्षता में शनिवार को पंजियार भवन में भव्यता के साथ संपन्न हुयी। इस साधारण सभा की शुभारंभ प्रमुख अतिथि समाजसेविका शुभ ढुंगाना, विशिष्ट अतिथि प्रो.रणधीर झा,सुजाता थापा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर प्रमुख अतिथि शुभ ढुंगाना ने कहा कि जनता सहयोगी बचत तथा ऋण संस्था की शुरुआत कम पूंजी से की गयी।आज जनता सहयोगी बचत संस्था की जमा पूंजी में सौ गुणा बढ़ोतरी हुयी हैं। यह एजेंट,बचत धारक,ऋण धारक तथा शेयर धारक के बदौलत हुयी है।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए प्रो.रणधीर झा ने कहा कि आप रोज थोड़ी बचत कर ब्याज के साथ बड़ी रकम ले सकते हैं। जिससे जरूरत का काम कर सकते हैं। जनता सहयोगी बचत संस्था गरीब किसानों को पशु खरीदने तथा छोटी व्यवसाय करने के लिए तथा अन्य जरुरत के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक के दिशा निर्देश पर अचल सम्पत्ति रखने पर ऋण मुहैया कराती हैं। जनता सहयोगी बचत संस्था स्वास्थ्य शिविर सहित कई सामाजिक संस्थाओं में बढ चढ कर भाग लेती हैं।
सुजाता थापा ने कहा कि महिला पति तथा बच्चों द्वारा दिए गये घरेलू काम की रकम से बचाकर इस बैंक में जमा कर ब्याज सहित बड़ी रकम प्राप्त कर सकते हैं। पुराने जमाने में महिलाएं खाना बनाने समय में एक मुठ्ठी चावल जमा करने की प्रथा थी। लेकिन आज रकम जमा करते हैं। अर्चना कुमारी झा, समरूल खातुन,दुखनी देवी, अनिता महरा ,ओम प्रकाश पंजियार सहित कई लोगों ने बिचार व्यक्त किए।


