Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्तदान जागरण गीत का काठमांडू में सामूहिक लोकार्पण

 

नेपालगंज/(बाँके), पवन जायसवाल । “सांगीतिक माहौल में करें रक्तदान” नारे के साथ नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज, काठमांडू महानगर समिति द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम तथा रक्तदान जागरण गीत का सामूहिक लोकार्पण समारोह गुरुवार को काठमांडू में संपन्न हुआ।

प्रेमपूर्ण सानुमैयाँ असहाय सेवा कोष के सहयोग में नेपाल पुलिस क्लब के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बौद्ध भिक्षु कोण्डन्य महास्थविर रहे। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार रक्तदान में शामिल हुईं निर्जला दुलाल को रक्त संकलन थैली हस्तांतरित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय शोक

कार्यक्रम के दौरान नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य द्वारा रचित शब्दों और वरिष्ठ संगीतकार मनराज नकर्मी के संगीत संयोजन में तैयार किए गए छह रक्तदान जागरण गीतों का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर गीतों के रचनाकार एवं शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने कहा कि संगीत क्षेत्र में रचनाकार प्रायः पीछे रह जाते हैं, जबकि गीत–संगीत की मूल आत्मा शब्दों में निहित होती है। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि नेपाल में पहली बार रक्तदान जागरण गीत “रक्तदान गरी गरौं जीवनदान” को सार्वजनिक करने का श्रेय भी इसी अभियान को जाता है।

यह भी पढें   देश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

कार्यक्रम में रक्तदान जागरण गीत में योगदान देने वाले कलाकारों को प्रमुख अतिथि भिक्षु कोण्डन्य महास्थविर द्वारा कदर–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर नेपाल आइडल सिजन–6 की विजेता गंगा सोनाम को भी बधाई एवं शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संगीत और सामाजिक सेवा के संयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की सहभागियों ने एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहना की।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

कार्यक्रम में रक्तदान जागरण अभियान में योगदान देने वाले कलाकारों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष राम रञ्जित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि डॉ. घनश्याम खतिवड़ा ने कार्यक्रम का सहजीकरण किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com