Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्की और प्रमुख तीनों राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं बीच संवाद

 

काठमांडू, पुस १२ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और प्रमुख तीनों राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं बीच आगामी प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के विषय को लेकर संवाद होने वाला है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में आज होने जा रहे संवाद में नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) भाग लेंगे । इस संवाद में आगामी चुनाव के विषय में केन्द्रित रहने की संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री जगदीश खरेल ने जानकारी दी । जेन जी आन्दोलन के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थिति को सहज बनाने के लिए, तथा आगामी चुनाव को निर्धारित तारीख में ही सम्पन्न करने के लिए सरकार दलों के साथ निरन्तर वार्ता और संवाद कर रही है ।
शुक्रवार को ही नेपाल सरकार के प्रवक्ता तथा मंत्री खरेल ने प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से उनके निवास स्थल में जाकर मुलाकात की थी । इस मुलाकात के अवसर में उन सभी ने सरकार से आग्रह किया था कि वर्तमान राजनीतिक निकास के लिए चुनाव ही एक मात्र विकल्प है और इसके लिए आवश्यक वातावरण बनाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com