Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी सैनिक हथकड़ी पहनाकर घसीटते हुए न्यूयॉर्क लाए

 

काठमान्डू 4 जनवरी

अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के 4 शहरों पर एक साथ हमला किया था. इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक मिलिट्री बेस में सो रहे थे. इसी बीच अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक अमेरिकी युद्धपोत पर बंधक की तरह कैद निकोसल मादुरो की तस्वीर भी जारी की. इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के हाथों में हथकड़ी और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी. इस तस्वीर में 63 साल के मादुरो ग्रे स्वेटशर्ट और स्वेटपैंट पहने हुए, बड़े हेडफ़ोन लगाए हुए, एक प्लास्टिक की पानी की बोतल पकड़े हुए दिखे.

अमेरिकी युद्धपोत से मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सैनिक न्यूयॉर्क लेकर पहुंचे हैं. मादुरो को न्यूयॉर्क की जेल में रखा जाएगा और उनके ऊपर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा.
अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में ड्रग्स तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप पहले से दर्ज हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मादुरो को 4 दिन पहले ही पकड़ने वाले थे, लेकिन मौसम की वजह से ये ऑपरेशन 4 दिन टल गया. ट्रंप ने ये पूरा ऑपरेशन फ्लोरिडा में अपने टीवी पर लाइव देखा है. ट्रंप ने कहा कि ये सबकुछ एक टीवी शो की तरह लग रहा था.

यह भी पढें   हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में वातायन संस्था का ऐतिहासिक सम्मान समारोह; लॉर्ड उदय नागाराजु ने दिया शिखर सम्मान

ट्रंप चलाएंगे वेनेजुएला सरकार
मादुरो को बंधक बनाने के बाद ट्रंप ने वेनेजुएला पर कब्जे का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी शासन का ऐलान किया है. वेनेजुएला में ऑपरेशन मादुरो पर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि तानाशाह को हटाने के लिए ये ऑपरेशन चलाया गया है. मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क में मुकदमा चलेगा. ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला में जबतक हालात ठीक नहीं हो जाते, तब तक वहां का शासन अमेरिका ही चलाएगा. वेनेजुएला में हुए ऑपरेशन पर ट्रंप ने कहा कि ये कोई और देश नहीं कर सकता. यही नहीं ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो अमेरिका दूसरा बहुत बड़ा हमला करने के लिए तैयार है.
ट्रंप ने कहा, ‘हम तब तक देश चलाएंगे जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं कर लेते. इसलिए हम नहीं चाहते कि कोई और इसमें शामिल हो, और हमारे सामने वही स्थिति हो जो पिछले कई सालों से थी… हम वेनेजुएला के महान लोगों के लिए शांति, आज़ादी और न्याय चाहते हैं…’
उधर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए की गई अमेरिकी कार्रवाई को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ बताया है. जोहरान ममदानी के मुताबिक ये कदम अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानून दोनों का उल्लंघन है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ममदानी ने कहा कि किसी संप्रभु देश पर अकेले हमला करना युद्ध जैसा कदम है और ये देश और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. इसके साथ ही ममदानी ने बताया कि उन्हें इस ऑपरेशन और मादुरो को न्यूयॉर्क में हिरासत में रखने की जानकारी दी गई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *