Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब्दुल कादिर हराधन बनर्जी मेमोरियल टेबल टेनिस इंडो–नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का भव्य समापन

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )। सीमावर्ती शहर जोगबनी में आयोजित अब्दुल कादिर हराधन बनर्जी मेमोरियल टेबल टेनिस इंडो–नेपाल फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का समापन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। भारत और नेपाल के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर खेल भावना और आपसी मित्रता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान (फॉरबिसगंज, अररिया) रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनवर हुसैन, कविता खान (प्रिंसिपल, जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी तथा निदेशक खुर्शीद खान उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को चमचमाती ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सिंगल ओपन वर्ग में सिलीगुड़ी के अनिल बंद देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बिराटनगर (नेपाल) के सुशांत मेहता द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान के लिए बिराटनगर के प्रवेश न्योपाने और सक्षम बस्नेत को सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग 40 प्लस में सिलीगुड़ी के तनमय दत्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। इटहरी (नेपाल) के राजेश भट्टराई द्वितीय रहे, जबकि एसएसबी के रवि चंद्र सिंह और सुरंजन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
55 वेटरन प्लस वर्ग में नेपाल के अनुज बानिया प्रथम, नेपाल के सत्यराज भंडारी द्वितीय तथा बेगूसराय के प्रदीप शंकर मिश्रा एवं सिलीगुड़ी के बिमल गुरुंग तृतीय स्थान पर रहे।
महिला सिंगल ओपन में सिलीगुड़ी की अनुष्का दत्ता ने प्रथम और पल्लवी राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नेपाल की सुधा पोखरेल तृतीय रहीं। ओपन डबल में अनुष्का दत्ता एवं पल्लवी राय की जोड़ी प्रथम रही। नेपाल के रौशन श्रेष्ठ और संतोष काफले द्वितीय तथा एसएसबी के सुरंजन शर्मा और रवि चंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग में जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के अंश ठाकुर ने प्रथम, लक्ष्य सोनी ने द्वितीय तथा आयुष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में सनाउल हक, चंदन ठाकुर, संतोष प्रधान, उज्जवल तरफदार, सुनीता बनर्जी, अनुज बानिया एवं राजेश भट्टराई को विशेष सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत–नेपाल के बीच खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं खिलाड़ियों के सम्मान के साथ हुआ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *