Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय कविवर केदारनाथ सिंह जी का विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान (हार्दिक श्रधांजलि के साथ)

 

sn11काठमांडू,१६ अगस्त |

दिनांक १५ अगस्त २०१५, अन्नपूर्ण होटल में आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रखर और प्रबुद्ध कवि केदारनाथ सिंह जी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुख्य आयोजक श्री लूनकरणदास, गंगादेवी चौधरी साहित्य कला मंदिर के साथ केन्द्रीय हिन्दी विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय कीर्तिपुर, अंतर्राष्ट्रीय नेपाल साहित्य समाज, नारी साहित्य प्रतिष्ठान, नेपाली कला साहित्य डट कम प्रतिष्ठान तथा हिमालिनी हिन्दी मासिक पत्रिका ने मिलकर कविवर केदारनाथ जीका अभिनन्दन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व कुलपति और नेपाली साहित्य के जानेमाने कवि वैरागी काइंला जी ने की, कविवर केदारनाथ जी परिचय हिन्दी विभाग की अध्यक्ष और हिमालिनी की संपादक डा. श्वेता दीप्ति ने दिया । स्वागत मंतव्य श्री लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी कला मंदिर के अध्यक्ष और कवि बसंत चौधरी जी ने दिया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

kd-1.png1कार्यक्रम में काव्य पाठ भी किया गया । नेपाली भाषा के वरिष्ठ कवि तुलसी दिवस, डा. कृष्ण राणा, सन्त वस्ती जी, कवि बसन्त चौधरी, डा. उमारानी सिंह, सीताराम अग्रहरि जी ने अपनी कविताओं और गजलों का पाठ किया । कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कविवर केदारनाथ सिंह जी ने अपनी कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को अभिभूत किया । अंत में कवि राजेन्द्र शलभ जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ । मंच संचालन का कार्यभार मैथिली और हिन्दी भाषा के कवि धीरेन्द्र प्रेमर्षि जी ने बखूबी निभाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *