Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में हजारौं की संख्या में युवाओं द्वारा लाठी जुलुस प्रदर्शन

 

1कैलास दास,जनकपुर, भदौं १८ ।

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा तथा संयुक्त युवा समूह ने शुक्रवार को जनकपुरधाम में लाठी जुलुस प्रदर्शन किया है । हजारौं की संख्या में सहभागी युवाआें ने मधेश आन्दोलन प्रति समर्थन जनाते हुए कहा कि सरकार अगर मधेश की माँग सम्बोधन नही किया गया तो कडा आन्दोलन करने की चेतावनी भी दिया है ।

जनक चौक से शुरु हुआ युवा तथा मोर्चा का जुलुस रामचौक, रामानन्द चौक, जीरोमाईल, मुरली चौक, मेघा उल, जिला प्रशासन, कदम चौक, भानु चौक, शिव चौक होते हुए जनक चौक में समापन किया गया था । मधेश को शक्ति के रुप में लाठी को माना जाता है । युवाओं को एक सञ्जाल नें प्रहरी दमन को विरोध करते हुए मधेश में किया गया सेना परिचालन फिर्ता के माँग भी किया है । अगर सरकार ने प्रहरी दमन बन्द नही किया तो मधेशी जनता प्रतिकार करने के लिए तैयार है  चेतावनी भी दिया ।

यह भी पढें   ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन’के लिए प्रधानमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

समापन कार्यक्रम मे सेभ द हिस्टोरीकल का संयोजक रामअशिष यादव ने कहा कि इस बार संविधान में अधिकार सुनिश्चित नही हुआ तो मधेशी जनता वर्षौ पीछा पड सकता है । अधिकार की लडाई में सहभागी को सहभागी होने के लिए उन्होने आग्रह समेत किया ।

लगातार मधेश बन्द का कारण जनजीवन कष्टकर बनती जा रही है । दैनिक उपभोग्य वस्तु को समेत अभाव सृजना हो गया है । उसके वावजूद janak-mahilaभी सरकार गम्भीर नही रहा आरोप लगायते हुए यादव ने कहा कि अगर सरकार वार्ता के लिए पहल नही किया तो गाउँ गाउँ से नही घर से जनता सडक पर आ जाऐगा ।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

समापन कार्यक्रम में अमरचन्द्र अनिल, महावीर युवा कमिटी का अध्यक्ष धर्मेन्द्र झा लगायतका वक्ताओं ने अपना अपना धारणा रखा था ।

स्मरण होनी चाहिए की बन्दी जितनी लम्बा होता जा रहा है उतनी ही समर्थन बढती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com