बाँके में विश्वकिर्तिमानी ‘मानव साङ्गलो’ प्रदर्शन सम्पन्न
सन्दिप कुमार बैश्य,असोज १४ गते , बाँके
संयुक्त थरुहट मधेश संघर्ष समिति बाँके केन्द्र के निर्णय अनुसार आज बिहीबार नेपालगन्ज के खजुरा रोड के गणेश मिल से मानपुर तक ‘मानव साङ्गलो ’ बनाकर विश्वकिर्तीमानी प्रदर्शन सम्पन्न हुआ है । सम्पन्न विश्वकिर्तीमानी प्रदर्शन में लगभग ५ सौ उपस्थिती की जानकारी समिति के सहसंयोजक राम कुमार दिक्षित ने दी पुर्व मेची से महाकाली तक सम्म लगभग १० लाख से अधिक मधेशी,थारु,जनजाती,दलित, मुस्लिम लगायत पिछड़ावर्ग की सहभागिता की जानकारी केन्द्रीय समिति ने दी है । विगत ४७ दिन से संयुक्त थरुहट मधेश संघर्ष समिति बाँके द्वारा हो रहे आमहड़ताल बन्द कार्यक्रम के क्रम में आदीवासी जनजाति,दलित,महिला,मधेशी,मुिस्लम अल्पंसख्यक, सिमान्तकृत,लोपोन्मुख वर्ग के पहचान और अधिकार को बेवास्ता कर के नेपाल का सविधान २०७२ के विरोध में मधेशी मोर्चा ने बिभिन्न आन्दोलन के कार्यक्रम अन्तर्गत बिहिबार विश्वकिर्तिमानी ‘मानव साङ्गलो’ प्रदर्शन सम्पन्न किया है ।
थुनछेक बहस जारी
असोज १४ गते सन्दिप कुमार बैश्य
असोज १४ गते , बाँके
बिगत लम्बे समय से जारी मधेशी मोचो आन्दोलन के क्रम में गत भदौ १८ गते राझा कोहलपुर सड़क खण्ड पिपराहवा चोक से ५ सौ मीटर उत्तर तर्फ हुए मोटर साईकल दुर्घटना में मृत्यु हुएकरण सिहं को आन्दोलनकारी द्वारा ढुंगामुडा चला कर हत्या करने का आरोप लगाकर गनापुर गाबिस निवासी करीब २२ बर्षीय शिवशंकर को पकड़कर बाँके जिला अदालत में दायर कर के थुनछेक प्रयोजन के लिए बहस शुरु हुई है । बाँके जिला अदालत के माननीय न्यायधीस दल बहादुर केसी के इजलास में शिव शंकर भाट के पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्त बिजय कुमार गुप्ता , गिरवर प्रसाद अग्रवाल ,राम कुमार दिक्षित , लोक बहादुर शाह , पवन कुमार गुप्ता , सुनिल कुमार श्रेष्ठ , बिजय कुमार शर्मा , राम कुमार राण , केशव राज पन्त , राकेश कुमार शोनी और राम चन्द्र चौधरी और जिला बार एसोसियन के अध्यक्ष केवल सिहं थारु लगायत बहस पैरवी कर रहे हैं । राज्य पक्ष क ीओर से कर्ण बहादुर थापा बहस करते आ रहे हैं ।

