Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कञ्चनपुर में एक युवक को चाकू मार कर घायल

 

murderनेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ कार्तिक ६ गते ।
कञ्चनपुर जिला में एक युवक को कुछ लोगों ने सामान्य विवाद होने के कारण से चाकू मार कर घायल कर दिया है ।
कञ्चनपुर जिला बेदकोट नगरपालिका गैलनदी निवासी २२ वर्ष के वीरेन्द्र पाठक को उसी जगह के लोगों ने सामान्य विवाद के कारण से चाकु प्रहार कर दिया | इस काम में संलग्न रहें चार लोगों को जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर ने पकड कर कारवाही आगे बढाया है ।
सामान्य विवाद के कारण से बुधबार रात ११ बजे के समय पर बीरेन्द्र पाठक के पेट में चाकु मारकर घायल कर दिया गया था जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर ने जानकारी दी है । चाकु मारकर घायल किया उस आरोप में प्रहरी ने उस जगह के महेश क्षेत्री, भुवन क्षेत्री, डम्बर धामी और महेन्द्र चौधरी को बिहिवार को पकडा है । पकडे गयें ४ लोगों को जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर ने हिरासत में लेकर रखा है । चाकु प्रहार से घायल हुयें बीरेन्द्र पाठक को महाकाली अञ्चल अस्पताल में उपचार न होने के कारण थप उपचार के लियें भारत की ओर लेकर गयें है प्रहरी ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.