Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशीयों ने निकाली न्यूयॉर्क में साइकिल रैली

 

संयुक्त राज्य अमेरिका के मधेशीयों ने रविबार को अमेरिका के सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क में नेपाल में हो रहे मधेश और थारू आंदोलन के समर्थन में साइकिल रैली निकाली। इसमें नेपाल में जारी किये गए संबिधान में मधेशी, थारु और जनजाति ओं को उपेक्षित किये जाने का सन्देश दिया गया।

एसोसिएशन ऑफ़ नेपाली तेराइअन इन अमेरिका के नेतृत्व में निकाला गया इस रैली में भिभिन्न सामाजिक, गैर संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का भी उपस्थिति रहा। न्यूयॉर्क के हेराल्ड पार्क से शुरू हुई रैली टाइम्स स्क्वायर, वाशिंगटन पार्क होते हुए सयुक्त राष्ट्र संघ के अगाड़ी ख़तम हुयी थी। लगभग १०० से अधिक मधेशीओं इस रैली में हिस्सा लिया। इन संस्थाओं ने इस से कुछ दिनों पहले मधेशी आंदोलन के समर्थन में वाइट हाउस के अगाडि प्रदर्शन और नेपाल सरकार द्वारा हत्या किये गए शहीदों के याद में कैंडल लाइट जलाया था।
cycle1cycle2
रैली में भाग लेने आए लोगों का कहना था कि उनका मन नेपाल सरकार के दमनकारी नीतिओ से आहत है, जिसने ६० से अधिक मधेशीयों को निर्मम हत्या कर दी जो निहत्था और निर्दोष थे। पहाड़ियों का और नेपाल सरकार का दमन का साथ दे रहे नेपाली मीडिया को भी याद किया गया की किस कदर वे भारत के अघोषित नाकाबंदी नाम देकर मधेश आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ़ नेपाली तेराइअन इन अमेरिका न्यूयॉर्क चैप्टर के अध्यक्ष श्री अरबिंद सिंह ने बताया की मधेशीयों पर अत्याचार बढ़ेंगी तो वे अब चुप नहीं रहेंगे। २१ वीं सदी में भी नेपाल सरकार ने दमन का रास्ता अपनाया है उसे वे दुनियाके नज़र में लाकर रहेंगें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.