Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय संस्कृति केन्द्र द्वारा विश्वनृत्य दिवस के अवसर पर नृत्यान्जलि का आयोजन

 

काठमान्डौ, ३० अप्रील

भारतीय संस्कृति केन्द्र (इंडियन कल्चर सेन्टर) भारतीय राजदूतावास और अजंता कला संगम कोलकाता के द्वारा विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सभागृह काठमान्डौ में नृत्यान्जलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय राजदूत महामहिम रंजीत राय ने किया । इस अवसर पर एपीएफ के चीफ श्री दुर्गा कुमार राय और डिप्टी चीफ श्री विनय कुमार की भी उपस्थिति थी ।

indian cil

इस अवसर पर भारतीय संस्कृति केन्द्र के छात्रों द्वारा भरतनाट्यम और नेपाली लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया तथा केन्द्र के ५० छात्रों द्वारा प्रतीक्षा नामक नाटक का भी मंचन किया गया । कोलकाता से आए कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया । सफेयर डान्स कम्पनी कोलकाता के सुदर्शन चक्रवर्ती के नेतृत्व में कन्टेम्परी डांस प्रस्तुत किया गया । पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध नृत्य गडिया डांस की भी मोहक प्रस्तुति हुई । दर्शकों ने विश्व नृत्य दिवस की संध्या का भरपूर उपयोग और मनोरंजन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com