Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मैथिली के नाटककार महेन्द्र मलंगिया सहित तीन स्रष्टा राष्ट्रीय प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित

 

विजेता चौधरी, अषाढ १३, काठमाण्डू

मैथिली भाषा के प्रख्यात नाटककार, नाट्यकर्मी महेन्द्र मलंगिया आज राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा संगीत तथा नाट्य राष्ट्रीय प्रज्ञा २०७२ से पुरस्कृत हुए है । नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति भण्डारी ने एक लाख रुपया राशि नगद तथा ताम्रपत्र सहित पुरस्कृत किया है । मलंगिया के साथ अन्य तीन स्रष्टा भी सम्मानित हुए है ।

malingiya 1

मैथिली नाट्य लेखन निर्देशन के लिए महेन्द्र मलंगिया, नाट्य अभियान के लिए कलाकार शकुन्तला गुरुगं, वाद्यवादन के लिए गोपाल नाथ योगी तथा लोक संस्कृति के लिए प्रचण्डवहादुर बुढाथोकी को पुरस्कृत किया गया हेै ।

यह भी पढें   'पुनःसुरुवात' से फिर करें पुनः सुरुवात - राजेंद्र खटाटे,भारतीय रहस्यवादी चिंतक

सम्मान समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने उत्कृष्ट स्रष्टाओं को सम्मान करना सराहनीय काम है बताते हुए उन्होंने उन को सम्मान करते हुए गौरव महशुस होने की बात वताईं । भण्डारी ने सम्मानित स्रष्टाओं का चयन औचित्यपूर्ण होने की बात बताते हुए, नेपाल के विभिन्न क्षेत्र के स्रष्टाओं के सम्मान को निरन्तरता देने को अपील भी की ।

समारोह में संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उडडयन मन्त्री आनन्द प्रसाद पोखरेल भी उपस्थित थें ।

यह भी पढें   दीपावली पर्व  : कृष्ण कुमार गुप्ता 

 

 

 

 

malangiya 2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com