Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में आईपीएस की हत्या, राजनीति शुरु

 

भोपालः मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध खनन रोकने गए एक नौजवान आईपीएस अधिकारी की गुरुवार को हत्या कर दी गई। इलाके के एसडीओपी नरेंद्र कुमार को अवैध खनन के बारे में जानकारी मिली थी। वो अवैध खनन का काम रोकने के लिए गए थे जहां एक ट्रैक्टर चालक ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे नरेंद्र कुमार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

राज्य के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अवैध खनन का पत्थर था जिसे पकड़ने अधिकारी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को भी घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने मुझे और डीजीपी को सीधे वहां भेजा है। गृहमंत्री ने स्वीकार किया कि नरेंद्र कुमार की हत्या हुई है।

यह भी पढें   एनपीएल: काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में शामिल

32 वर्षीय नरेंद्र कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी है। गृहमंत्री ने बताया कि मामले में मनोज केशव सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नरेंद्र कुमार की दुखद मौत पर मध्य प्रदेश में राजनीति भी शुरु हो गई है। इस घटना पर प्रतक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के संरक्षण में माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं। राज्य में जो भी उनके हितों के रास्ते में आ रहा है वो बेखौफ होकर उसे रास्ते से हटा रहे हैं। आज की दुखद घटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार माफिया के सामने कितनी कमजोर हो गई है।

यह भी पढें   सैलाब भोटे कोशी : मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

एमपी में माफियाराजः आज ली आईपीएस की जान, परसों की थी पुलिस पर गोलीबारी
हिम्मत दिखाई तो चली गई नरेंद्र कुमार की जान
यूपी में गुंडागर्दी शुरुः  घरों में आग लगाई, अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान
अनुशासन दिखाओ तब ही तो कुछ बन पाएंगेः मुलायम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com