Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत समिट २०१६ काठमांडू में, सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने पर जोड़

 

विजेता चौधरी , काठमांडू, आश्विन १ ।
एमाले नेता एवम पूर्वप्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा भारत तथा चिन अपने जगह भले ही बडा देश हैं लेकिन राजनीतिक रुप में हम सब बराबर हैं ।

dscn3152
नेपाल–भारत समिट २०१६ अन्तर्गत मधेसी पत्रकार नेपाल एवम् मीडिया फाँर बार्डर हार्मोन द्वारा नेपाल भारत रिश्ते और साझा विकास सांसद सम्मेलन तथा अन्तरक्रिया कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में बोलते हुए नेपाल ने दो देशों के बीच में समस्या कहाँ है वो पता लगाने की आवश्यकता है । उन्होंने नेपाल और भारत को प्रकृति एवम् नियती ने ही निर्देशित किया है कहते हुए कहा दोनो देशो में शान्ति और स्थिरता वातावरण बने इसी में नेपाल का विकास संभव है ।

dscn3160
कार्यक्रम में बोलते हुए संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने मधेस की लडाइ अपने भूमि में अपना अधिकार माग रही है । उन्होंने कहा नेपाल से मधेस अलग हो हम नहीं चाहते लेकिन दासत्व और विभेद हमें स्वीकार नहीं है कहते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा ये राष्ट्रीय एकता मजबुत बनाने की लडाइ है । उन्होंने ये भी कहा भेषभूषाओं को अलग करेगें तो राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी । अब समय आया है दो देशों का संबन्ध समय सापेक्ष बनाया जाए ।
कायक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा आर्थिक समृद्धि के साथ जब हम आगे बढ पाएगें तो देश में शान्ति व स्थिरता भी कायम रहेगी । हाल ही में भारत के साथ हुए हुलाकी सडक बनाने के समझौता के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा हुलाकी सडक बनाने की नियत सरकार की है ही नहीं क्योंकि ये मधेस से होकर गुजरती है ।
कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद एवम् पूर्वमन्त्री लक्ष्मणलाल कर्ण ने विहार या यूपीवासी कहलाने से भारत क्या खण्डीत हो गया प्रतिप्रश्न करते हुए कहा वहा के संविधान सभी को भारत me जोडकर  एक भारत बना कर रखा है । हमारी लडाइ भी यही है कहते हुए उन्होंने मधेस को अलग देश बनाने के लिए नही कह रहें हैं, नेपाल में और इस संविधान में हमें समान अधिकार दो कह रहें हैं बताया ।

यह भी पढें   जयप्रकाश आनन्द द्वारा नेपाल की राजनीति और न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न

dscn3154
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में बोलते हुए विहार विधान मण्डल के सदस्य देवेशचन्द्र ठाकुर ने कहा हम सीमा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं हम चाहते हैं नेपाल में स्थायित्व बना रहें ।  जो की विना विकास संभव नहीं ।
कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यवाहक राजदूत विनय कुमार ने भारत में नेपाल के जैसा मधेस या पहाड की फरक पालिसी नहीं है सभी के लिए एक ही पालिसी है | उन्होंने कहा कि  भारत सोचता है कि देश कैसे तरक्की करें, भारतीय जनता के स्टेन्डर्ड अफ लिभिगं कैसे बढे ।  उनके अनुसार अगर भारत विकास करता है तो उसका सीधा असर नेपाल पर पर पड़ेगा | खुली सीमा के कारण नेपाल के लोग भारत से फिदा उठा सकते हैं | भारत के विकास का सीधा सम्बन्ध नेपाल से है कहते हुए उन्होंने कहा नेपाल में स्थायित्व, शान्ति और विकास इस लिए भी जरुरी है की हमारा ओपन बोर्डर है । यहा थोडा भी दिक्कत आने पर उसका सीधा प्रभाव दुसरे देश पर भी पडता है । उन्होंने कहा कि नेपाल का हर एक परिवार का कोई ना कोई भारत में काम करता है | चाहे उसका सम्बन्धी हो या उसका परिवार का कोई सदस्य ही क्यों न हो |
उन्होंने हमारा जनता से जनता का संबन्ध है कहते हुए इसे और प्रगाढ बनाया जाने पर जोड़ दिया  । उन्होंने दो देशों के बीच हाल ही में हुए तीन सम्झौता का भी जिक्र की जिससे नेपाल को शीघ्र ही फाइदा होनेवाला है  ।

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

इस कार्यक्रम में बोलते हए पूर्व मन्त्री प्रभु शाह ने  कहा कि हुलाकी राज मार्ग पर पहले भी कई समझौता हो चुका है लेकिन उसका कार्यान्वन नही हुआ | पिछले दो समझौता क्यों नही लागू हुआ पहले यह पता लगाना जरूरी है |
कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य व्यक्त करते हुए मीडिया फाँर बाँर्डर हार्मोन के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया हमारा संस्था दो देशों के बीच शान्ति, सौहार्द व सझा विकास पर काम कर रही है । कार्यक्रम में पंकज दास तथा प्रदीप यादव ने भी अपना मन्तव्य रखा था |
कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका रिश्ते का लोकार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में नेपाल भारत के सांसद एवम् नेता तथा मन्त्रियों सहित पत्रकारों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *