Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर धार्मिक पर्यटक स्थलों की चाभी है : राष्ट्रपति मुखर्जी, जनकपुर में भव्य स्वागत

 

mukharji-jnk

कैलास दास,जनकपुरधाम, कात्तिक १९ । भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नेपाल में तीन दिवसीय कार्यक्रम  के तहत आज  शुक्रवार को जनकपुर में जानकी मन्दिर में पूजापाठ करके सहभागी हुए है । राष्ट्रपति मुखर्जी के स्वागत के लिए जनकपुर का सभी धार्मिक स्थल खूबसूरती से सजाया गया था ।
शुक्रवार करीब साढे ११ बजे बुद्धएयर से राष्ट्रपति मुखर्जी जनकपुर पहुँचे थे । राष्ट्रपति मुखर्जीजनकपुर विमान स्थल से जानकी मन्दिर पूजापाठ के लिये गयें और उसके बाद नागरिक समाज द्वारा रखा गया नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में तिरुह्तिया गाछी में सहभागी हुए थे ।
नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि जनकपुर धार्मिक पर्यटक स्थल की चाभी है । पर्यटन के विकास से यहाँ का विकास सम्भव है । उन्होने यह भी कहा कि प्राचीन काल से जनकपुरधाम नेपाल भारत का ज्ञान अन्वेषण की भूमी रही है । यह क्षेत्र के पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है ।
जनकपुरवासी की ओर से तिरहुतिया गाछी में आयोजना किया गया नागरिक अभिनन्द कार्यक्रम को संबोधन करते हुए उन्होने कहा कि ऋगवेद के प्राचीन पाण्डुलिपी भी यहाँ से ही पता चला है । जानकी की जन्मभुमी होने के कारण भारतीय जनता के लिए भी पवित्र रही है । भारत सरकार जनकपुर—अयोध्या (रामायण सर्किट) सहर के रुप में विकास देखना चाहती है ।
उन्होने कहा कि नेपाल के वीरगञ्ज और विराटनगर में जाँच चौकी निर्माण, रेल लिक, विद्युत प्रसारण लाइन तथा हुलाकी सडक निर्माण के लिए काम शुरु हो चुका है । इससे नेपाल के विकास में सबसे बड़ा सहयोग मिलेगा ।
उन्होने यह भी कहा कि जनकपुर को हिन्दु तथा बुद्धिष्ट सर्किट के रुप में विकास की सम्भावना प्रवल है । जनकपुर पर्यटन विकास के लिए उच्च स्तर का भ्रमण मे बहुत मद्दत होगा ।
कार्यक्रम में जनकपुर उपमहानगरपालिका का प्रमुख पूण्य प्रसाद लुईटेल ने भारत का राष्ट्रपति मुखर्जी को मिथिलाबासी की ओर से नागरिक अभिनन्दन पत्र तथा नगर की चाभीे हस्तान्तरण किया था । उसी कार्यक्रम में बृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद का अध्यक्ष रामकुमार शर्मा और जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ का अध्यक्ष शिवशंकर साह हिरा ने जानकी मंन्दिर की तस्विर भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को उपहार प्रदान किया था ।
इससे पहले राष्ट्रपति मुखर्जी ने प्रसिद्ध जानकी मन्दिर में पूजापाठ किया था । वह करीब २० मिनेट तक मन्दिर में ठहरे थे ।
उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री जीवन बहादुर शाही, धनुषा का प्रमुख जिल्ला अधिकारी दिलीप चापागाई सहित के सुरक्षा अधिकारीयो ने स्वागत किया था ।
राष्ट्रपति के स्वागत में जनकपुर के सडको पर नेपाल भारत का झण्डा लेकर बालबालिका आम नागरिक उल्लेख्य संख्या में उपस्थित थे ।

यह भी पढें   आज देशभर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

mukharji-smman

राष्ट्रपति मुखर्जी द्वारा दो धर्मशाला निर्माण की घोषणा
भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी ने नेपाल—भारत के साझा धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के परिक्रमा क्षेत्र के निर्माण का साथ ही दो धर्मशाला निर्माण करने का घोषणा किया है । उन्होने कहा कि धार्मिक पर्यटकीय क्षेत्र इससे अच्छा योगदान होगा । धार्मिक क्षेत्र के विकास के लिए धर्मशाला निर्माण की घोषणा किया गया है ।
माध्यमिक परिक्रममा अन्तर्गत १० वासस्थल नेपाल और ५ वासस्थल भारत में पडता है । भारत के वासस्थल में २ धर्मशाला निर्माण की घोषणा किया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed