भारतीय स्थल सेना प्रमुख नेपाल में
काठमांडू, कार्तिक २६ ।
भारतीय स्थल सेना प्रमुख दलवीर सिंह तीन दिनों के नेपाल भ्रमण में आएँ हैं ।
आज सुवह नेपाल आएँ सिंह राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ भेंट करेगें । सैनिक जनसम्पर्क निदेशनालय ने बताया सिंह आज ही प्रधानसेनापति से सैनिक मुख्यालय में भेंट करेगें । उस के बाद भारतीय राजदुतावास के कार्यक्रम में सहभागि होते हुए साम को सैनिक मुख्याल द्वारा आयोजित सांस्कतिक कार्यक्रम में भी सरिक होगें ।
तीन दिवसीय भ्रमण के लिए नेपाल आएँ स्थल सेना प्रमुख सिंह नेपाली सेना तथा भारतीय सेना के बीच रुपन्देही के सालझण्डी में संचालन होने जारही सूर्य किरण संयुक्त अभ्यास के दशवीं संस्करण के निरिक्षण व भ्रमण करने का कार्यक्रम तया है । सूर्य किरण संयुक्त अभ्यास कार्तिक २८ गते से संचालन होगी ।

