Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गलत सम्बन्ध नही रखने पर महिला की हत्या

 

 j-2

कैलास दास, जनकपुर, कात्तिक ३ । महोत्तरी में एक महिला ने यौन सम्बन्ध रखने से इन्कार करने पर उनकी हत्या कर दी गई है । जनकपुर में गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन कर के यह बताया गया है कि महोत्तरी बर्दिवास नगरपालिका वडा नं. ४ की रहने वाली उषा देवी महतो ने अपने देवर के साथ यौन सम्बन्ध रखने से इनकार किया तो उनकी हत्या कर दी गई । अन्तरपार्टी महिला संजाल के अध्यक्ष रेणु झा की अध्यक्षता में किया गया पत्रकार सम्मेलनमें मृतक उषा देवी का भाई सुरेन्द्र महतो ने कहा कि दिदी का देवर विजय महतो पहले मेरे दिदी के साथ यौन सम्बन्ध रखने के लिए प्रस्ताव किया था । जब मेरी दिदी ने यौन सम्बन्ध रखने से इन्कार किया तो उनकी हत्या कर दिया गया महतो ने आरोप लगाया है । उन्होने यह भी कहा कि इस बात की जानकारी दिदी के ससुर लक्ष्मी महतो को भी दी गई थी  । जब ससुर लक्ष्मी महतो ने अपना छोटा बेटा विजय को सम्झाने का प्रयास किया तो उन्हे भी मारपिट किया गया । मृतक उषा देवी के पति विनोद कुमार महतो करीब दो वर्ष से वैदेशिक रोजगारी में गया था ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन से कहा कि सभी दलों को एक साथ लाएं

j-3

मृतक का भाई सुरेन्द्र का कहना है कि यह बात हमारे जीजा जी को भी मालुम है । मेरी दिदी ने अपनी फोटो मैसेन्जर मार्फत जीजा को भी सेन्ट कर दी है । वह यह कहा की अगर आप अपने भाई को नही सम्झाइएगा तो हम जिन्दा नही रह पाऐगें । पत्रकार सम्मेलन में मृतक का भाई महतो ने यह भी कहा कि उसके साथ एक माओवादी नेता भी सम्मिलित है । उसी गाँव का रहने वाला गोविन्द साह सोनार उन्होने ने ही विजय महतो को चावासी दिया था । वह इस घटना में संलग्न है । उन्होने यह भी संकेत किया कि माओवादी नेता साह भी नजदिक होना चाहता था । किन्तु जब सभी प्रयास असफल हुआ तो हत्या कर दिया गया ।

यह भी पढें   अपनी कमियों को तलाशना एवं उनका समाधान स्वयं में खोजना ही आत्मविकास का प्रथम सोपान : बिमल सर्राफ

कात्तिक १७ गते शुक्रवार की रात उषा देवी को सुबह ९ बजे अपहरण कर लिया गया था । जब यह बात मृतक के घरवालो को पता चला तो सभी जगह खोजना चालु कर दिया । कही पर नही मिलने पर धनुषा और महोत्तरी के नजदिक रहा प्रहरी चौकी में भी रिपोर्ट लिखवा दिया गया । रिपोर्ट के अनुसार विजय यादव और गोविन्द साह लगायत १४ लोगों को प्रहरी ने पुछताछकर छोड दिया । प्रहरी से छुटने के बाद विजय महतो और गोविन्द महतो एक होटल में जाकर दारु पिया और उसी रात उषा देवी की हत्या कर फेक दिया मृतक का भाई सुरेन्द्र महतो ने पत्रकार सम्मेलन कहा । मृतक का भाई ने यह भी कहा की कुछ माओवादी नेता हमें धम्की भी दे रहा है । अगर तुम यह केश को आगा बढाया तो परिणाम अच्छा नही होगा । प्रहरी ने गोविन्द साह को गिरफ्तार कर चुका है । वह पेशा से शिक्षक भी है । किन्तु विजय महतो अभी भी फरार है । अन्तरपार्टी महिला संजाल ने अगर मृतक महिला प्रति न्याय नही हुआ तो सख्त रुप से आन्दोलने में आने का चेतावनी भी दी है । पत्रकार सम्मेलन में महिला अधिकारकर्मी भी उपस्थित थे ।

यह भी पढें   लामिछाने ने किया धार्मिक अगुवाओं के साथ संवाद

j-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com