Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार की गलत नीति के खिलाफ जीवन बलिदान के लिए भी तैयार हूँ, ओली

 

पोखराoli
प्रमुख प्रतिपक्ष एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने कहा है कि अमूर्त माग पूरा करने के लिए संविधान संशोधन कभी नहीं होने दिया जाएगा । क्यों और किसके लिए संविधान संशोधन हो रहा है ?तनहुँ के भिमाद महोत्सव में भाग लेने जाने के क्रम में पोखरा हवाई अड्डे पर एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा कि संशोधन क्यों और किसके लिए जरुरी है ?

संविधान संशोधन के लिए संशोधन वा अमूर्त माग के लिए  फेरबदल नहीं हो सकता । संक्रमणकाल खत्म करने के नाम पर सरकार अनुचित गतिविधि नहीं कर सकती है ।

यह भी पढें   चिकित्सा शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र खत्री

निर्वाचन कानुन के काम पर सरकारी ध्यान नहीं है । निर्वाचन सम्बन्धि काम न कर संविधान संशोधन पर ध्यान क्यों दिया जा रहा है ?संविधान संशोधन नहीं बल्कि कार्यान्वय पर ध्यान देना चाहिए ।
सरकार निर्वाचन की तैयारी पर ध्यान नहीं दे रही है । देश बचाने के लिए चुनाव आवश्यक है, संशोधन नहीं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नम्बर ५ से तराई और पहाड अलग करने का काम अशोभनीय है । यह प्रस्ताव दर्ता होने के बाद भी पारित नहीं होगा और ऐसा कुछ हुआ तो मैं अपना जीवन बलिदान करने के लिए तैयार हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *