Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

 

वीरगंज, मंसिर १२,राकेश साह

3
ग्राम उत्थान फाउण्डेसन आफ ईन्डिया के केन्द्रीय अध्यक्ष ईन्द्रमोहन अग्रवाल ने कहा है कि डालर की खेती करने वाले आईएनजीओ और कुछ तुच्छ मानसिकता वाले नेताओं के कारण नेपाल धर्मनिरपेक्ष बना है । विश्व हिन्दू परिषद नेपाल पर्सा शाखा द्वारा आज वीरगंज में आयोजित बिशेष बैठक तथा सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए अग्रवाल ने कहा कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को पूरा करने के लिए नेताओं ने नेपाल को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया । अग्रावल ने कहा कि नेपाल में बसे हुए हिन्दूओं के उपर बड़ा षडयन्त्र हो रहा है । पहाड़ में गाँव का गाँव गाँव क्रिश्यचन धर्म अपना रहा है । अन्य जगहों पर जिहाद के नाम पर धर्मान्तरण हो रहा है । अगर ऐसा ही होता रहा तो २० वर्षों में यहाँ से हिन्दू धर्म लोप हो जाएगा । विश्व हिन्दू परिषद के पर्सा अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम दुवे के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि ग्राम उत्थान फाउण्डेसन अफ ईन्डिया के केन्द्रिय अध्यक्ष ईन्द्रमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बरिष्ठ समाजसेवी रक्सौल भारत का महेश अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद के नेपाल प्रभारी स्नेहपाल सिंह, समाजसेवी महेश मोदी, उद्योग वाणिज्य संघ वीरगंज के पुर्व अध्यक्ष ओमप्रकास सिकारीया, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रिय सदस्य माधवराज पाल, जनजाति कल्याण परिषद के राष्ट्रिय अध्यक्ष रामचन्द्र सर्राफ,विश्व हिन्दु परिषद पर्सा के उपाध्यक्ष भुपेन्द्र पौडेल, सचिव विनोद चौरसिया, कोषाध्यक्ष पवन वर्णवाल,सह सचिव संदिप हरलाल , नगर संयोजक दिपक सर्राफ, विश्व हिन्दू परिषद के बारा प्रतिनिधि बाबा भारती, रौतहट प्रतिनिधी शंकर साह,प्रेस सलाहकार राकेश कुमार साह गोंड, सदस्य रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार सर्राफ,कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रेम कुशवाहा, मुर्ली सामुदायिक सेवा केन्द्र के पुर्व अध्यक्ष सुरेश साह कानु, हिन्दू स्वयं सेवक पर्सा जिला प्रभारी रंजित साह, विश्व हिन्दू परिषद की महिला कार्यकर्ता सरोज देवी, पुनम देवी, गोमा उपाध्याय आदि की उपस्थिति थी ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि ईन्द्रमोहन अग्रवाल को प्रशंसा पत्र सहित विश्व परिषद पर्सा के अध्यक्ष पं पुरुषोत्तम दुवे ,बरिष्ठ समाजसेवी महेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष भुपेन्द्र पौडेल,तथा अन्य अतिथि को संस्था के पदाधिकारियों ने फुलमाला से सम्मान किया ।
कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य जिला सचिव बिनोद चौरसिया ने दिया । कार्यक्रम का सहजीकरण विश्व हिन्दू परिषद के नारायणी अंचल संयोजक विनय यादव ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com