Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

जनकपुर में साहित्य, कला उत्सव का आयोजन

 

janakpur-mohatsav

विजेता चौधरी जनकपुरधाम, ७ दिसम्बर ।

मैथिली भाषा साहित्य व कला की त्रिवेणी जनकपुरधा में पहली बार साहित्य, कला उत्सव २०७३ का भव्य आयोजन होने जा रही है ।

मैथिली विकास कोष द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्य कला उत्सव में देशभर के साथ भारत से भी मैथिल विद्वान, साहित्यकार, कलाप्रेमी, राजनीतिकर्मी लगायत की उपस्थिति होने जारही है ।

कोष के सदस्य सचिव श्यामसुन्दर शशि ने बताया कि अगहन के २६, २७ व २८ गते तक त्रिदिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन होने जा रही है । अध्यक्ष्ँ जीवनाथ चौधरी ने बताया कि साहित्य कला उत्सव में मैथिली भाषा, साहित्य, कला तथा संस्कृति आदि विषयों पर गम्भीर विमर्श कार्यक्रम किया जाएगा ।

यह भी पढें   रेखा यादव ‘निर्झर’ की कहानी संग्रह ‘प्रश्न ‘? का लोकार्पण

विविध १६ सत्र में विभक्त, कार्यक्रम में नाटक, कावि गोष्ठी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का समेत आयोजन किया जाएगा ।

अध्यक्ष चौधरी ने बताया जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ में आयोजित उक्त कार्यक्रम का उदघाटन उपप्रधान तथा गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि करेगें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com