Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कई अहम फेरबदल किए

 
पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार को अचानक आईएसआई प्रमुख के पद से लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को हटाने के साथ सेना के शीर्ष स्तर पर कई अहम फेरबदल किए। करीब दो सप्ताह पहले सेना प्रमुख बने बाजवा ने लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को नया डीजी बनाया है।
लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल बिलाल अख्तर को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। कई अन्य लेफ्टिनेंट जनरलों की भूमिका बदली गई है।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

नौ दिसंबर को सेना ने सात मेजर जनरलों को लेफ्टिनेंट जनरल बनाया था। देश की ताकतवर सैन्य इकाई आईएसआई के प्रमुख को बदले जाने को काफी अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील आईएसआई प्रमुख के पद पर नियुक्ति से पहले जनरल बाजवा ने राजनीतिक नेतृत्व से सलाह मशविरा किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com