पापुआ न्यू गिनी में 8.0 रिक्टर का भूकंप
पोर्ट मोरेस्बी
पापुआ न्यू गिनी में राबौल के पूर्वी इलाके में शनिवार को भूकंप के जबरदस्त झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में इलाके में सूनामी की चेतावनी जारी की है।
प्रशांत सूनमी चेतावनी केंद्र ने कहा कि बड़े पैमाने पर सूनामी की खतरनाक लहरों की संभावना है। पापुआ न्यूगिनी के सोलोमन द्वीप, इंडोनेशिया, नाउरू और अन्य दूसरे द्वीपों पर भूकंप का असर तीन घंटों तक रहा।


