Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलों के बीच एकता अपरिहार्य : देउवा

 

काठमांडू, दिसंबर २४।
नेपाली कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्षों का प्रथम सम्मेलन पौष ८ गते से आरंभ हुआ है । जिला कार्य समिति के कोषाध्यक्षों को सांगठनिक एवं आर्थिक विषयों में अभीमुखीकरण देने के उद्देश्य से पार्टी में पहली बार इस प्रकार के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजना किया गया है ।
सम्मेलन के उद्घाटन के बाद कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने निर्धारित समयावधि में स्थानीय, प्रान्तीय एवं केन्द्रीय चुनाव संपन्न करने के लिए सभी दलों के बीच सहमति व एकता अपरिहार्य होने की जानकारी दी ।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

deupa
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने इस राष्ट्रीय सम्मेलन से पार्टी में नई उर्जा एवं गति प्राप्त होने की जानकारी दी ।
महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला ने एक वर्ष की अवधि में तीनों चुनाव संपन्न करने की हमारी जिम्मेदारी है । इसलिए इस महान कार्य में सभी दल एकजुट होकर आगे बढेÞं ।
पार्टी की कोषाध्यक्ष एवं शांति तथा पुनर्निर्माण मंत्री सीतादेवी यादव ने कहा कि कोष संकलन एवं खर्च करने की विधियों के बारे में जानकारी हेतु आयोजित यह सम्मेलन अधिक फलदायी सिद्ध होगा ।
मौके पर प्रकाशमान सिंह, अर्जुननरसिंह केसी, नेपाली कांगे्रस काठमांडू के सभापति सबुज बानियाँ, तरुण दल के केन्द्रीय अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत, काठमांडू जिला के कोषाध्यक्ष गोविन्द पुड़ासैनी सहित नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे । सम्मेलन में सभी जिलों के कोषाध्यक्ष की भी उपस्थिति थी । सम्मेलन में कोषाध्यक्ष के काम, कर्तब्य और अधिकारों के बारे में भी विमर्श किया जएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com