Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी के समान गौ हत्या पर रोक लगाएं मोदी : तेजप्रताप

 
तेजप्रताप यादव. स्वास्थ्य मंत्री, बिहार।
तेजप्रताप यादव. स्वास्थ्य मंत्री, बिहार।

*पटना.मधुरेश*- देश में नोटबंदी पर छिड़ी बहस के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने केन्द्र सरकार से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उत्तरप्रदेश के मथुरा में धार्मिक यात्रा के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौ हत्या पर भी उसी प्रकार से कारगर रोक लगाएं, जिस प्रकार उन्होंने पुराने नोटों पर लगायी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार बहुत जल्द गौ हत्या पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करेगी।

तेजप्रताप ने यहां कहा कि गौ हत्या पर प्रतिबंध के बावजूद इसे रोका नहीं जा सका है। यही कारण है कि देश से गौ मांस के निर्यात में कमी होने के बजाए वृद्धि ही हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शराबबंदी के बाद गौ हत्या पर भी प्रभावी रोक लगाने का काम करेगी। तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं, इसलिए गाय की रक्षा हमारा कर्तव्य बनता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *