Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड संयुक्त अरब इमिरेट (युएर्इ) यात्रा पर

 

काठमाडौं १माघ।

prachandprachand

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड संयुक्त अरब इमिरेट (युएर्इ) यात्रा पर हैं । प्रधानमंत्री आज वर्ल्ड फ्युचर इनर्जी समिट, २०१७ के विशेष वक्ता के रुप में सहभागी होने के लिए १० सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधिमण्डल के साथ राजधानी अवुधावी गए हैं ।
प्रधानमन्त्री की टोली में परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव शङ्करदास बैरागी, शिष्टाचार महापाल दीपक अधिकारी, उनके स्वकीय सचिवालय के सदस्य हैं । उर्जा मन्त्री जनार्दन शर्मा, ऊर्जा मन्त्रालय के सहसचिव लगायत की टोली भी इस प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य के रुप में समिट में सहभागी होने का कार्यक्रम है ।
प्रधानमन्त्री आगामी सोमबार समिट में ऊर्जा के विभिन्न क्षेत्र, नेपाल में निवेश के अवसर, नेपाल द्वारा अवलम्बन कर रहे नीति एवम् भावी परिदृश्य के बारे में विशेष सम्बोधन करेंगे ।
भेटवार्ता के क्रम में प्रधानमन्त्री नेपाली कामदार की समस्या समाधान करने, सुरक्षित रोजगार का वातावरण बनाने और कामदार सुरक्षा के विषय में समेत समकक्षी एवम् उच्च सरकारी अधिकारी के साथ बातचीत का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com