मधेस के गांव-गांव में पुलिस का आतंक
सिरहा, १८ फागुन २०७३, आज स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के प्रवकता अब्दुल खान के घर मोहम्मदपुर-४,जिगरीया, बर्दीया मे पुलिस ने छापा मारा है | इलाका पुलिस कार्यालय लहान से डि.एस.पी हिराबहादुर पाडें के नेतृत्व मे गए हुए टोली ने कल मंगलवार दोपहर को सुदिपराज कुशवाहा,लहान-१३ के घर मे छापामारी सहित घर के सदस्य तथा पडोसीयों के साथ् अभद्र व्यवहार की । आतंकारी छापामार शैली मे बिना सुचना नेपाल पुलिस द्वारा १६ गते सोमवार सिरहा जिला, लहान-८ रहने वाले बिष्णु चौधरी,बिष्णुपुरवासी चन्देशवर महतो,लहान-३ के देव कान्त सिंह के घर मे भी छापा मारा था | ईसी तरह १५ गते रवीवार को बाँके जिला,हिरमिनिया-३,सुब्बापुरवा निवासी पश्चिमा क्षेत्र संयोजक ईरफान शेख के घर मे छापा मारा गया था | फागुन ११ गते बुधवार रूपन्देही का भोपेन्द्र यादव , शिवचरन केवट के घर मे पुलिस ने छापा मारी की और भोपेन्द्र यादव घर के अन्य रुम की ताला तोडकर कुछ पर्चा और तीन पीस झन्डा ले गया ।
हर नागरिक को शांति पूर्वक रहने और जीवन व्यतित कर पाने कि संवैधानिक अधिकार को प्रशासन नेमजाक बना दिया है। कुछ दिनों से प्रशासन ने विभिन्न जिला मे संगाठनिक अपराध के नाम मे मधेशी जनता के घर-घर मे पहुँच कर लोगों को त्रशित कर दिया है । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह बात उल्लेख की गइ हैं |


