Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में स्वः रणेन्द्र बहादुर हमाल भाइराजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

 

1

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ फाल्गुन २२ गते ।
बाके जिला के नेपालगन्ज में स्वः रणेन्द्र बहादुर हमाल भाइराजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता फाल्गुन २१ गते से शुरु हुआ है ।
एक समारोह के बीच में सांसद मैकुलाल बाल्मिकि ने ब्याटिङ तथा राष्टी«य खेलकूद परिषद के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र हमाल ने बलिङ करते हुये प्रतियोगिता की उदघाटन किया था ।
उदघाटन खेल में युनाईटेड भिजन कोहलपुर ने घरवारी टोल युवा क्लब को ५ रन से पराजित किया । टस जीतकर पहलीे ब्याटिङ रोजा युनाईटेड ने निर्धारित २० ओभर में ८ विकेट गुमाते हुये १ सौ ८६ रन बनाया था । जिस में संदीप नेपाली ३६ रन, सागर शाहीे २६ रन और सुजीत आचार्य २० रन की योगदान रही थी । घरवारी टोल के सौरभ पाण्डे ने ३ तथा अमर श्रेष्ठ ने २ विकेट लिया था । प्रतिउत्तर में १ सौ ८७ रन की विजय लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे घरवारी टोल ने २० ओभर में ७ विकेट गुमाते हुये १ सौ ८१ रन बनाने के बाद ५ रन की अन्तर से खेल गुमाया । घरवारी टोल के म्यान अफ म्याच घोषित सितांषु पाण्डेय ने अर्धशतकीय पार खेलते हुये सर्वाधिक ६९ रन बनाये थे और अमरेष सोनी और सिद्धार्थ थापा ने क्रमशः २३ और २० रन बनाया ।

2
युनाईटेड के मनोज केसी ने २, सुनील खड्का ने १ तथा प्रवेज खान ने १ विकेट लिया । सांसद मैकुलाल बाल्मिकी की संसदीय विकास कोष से संचालित भाइराजा क्रिकेट प्रतियोगिता २०७३ में ८ क्लब की सहभागिता रही थी । विगत २०४९ साल से संचालन में रहा भाइराजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता विशेष कारणवस निरन्तर संचालन न होने के बाद अव से निरन्तर संचालन होगी प्रचार प्रसार संयोजक जावेद अहमद ने जानकारी दिया । नेपालगन्ज के मंगलप्रसाद उच्चमावि में शुरु होनेवाले क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल ३ लाख ५८ हजार २ सौ खर्च होने की बात बताया । नकआउट प्रणाली में संचालन होनेवाली प्रतियोगिता के विजेता टीम को ५१ हजार तथा उपविजेता को २५ हजार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा प्रतियोगिता संचालन समिति के संयोजक सुनील सिंह हमाल ने जानकारी ददी है ।

3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *