लाहान मे होलिका नही ओलिका दहन होगा : राजु गुप्ता
मनोज बनैता,लाहान, १२ मार्च । सरकार के नश्लिय चरित्र एवं नश्लवाद का मठाधिश केपी ओली के विरोध मे लाहान मे होलिका दहन के वजाय ओलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया है । सदभावना पार्टी के सहमहासचिव राजु गुप्ता के अनुसार मधेश अभी शहिदों के खुन से लथपथ है इस सम्वेदना की घड़ी मे भला होली कोन मना सकता है । संयूक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा लाहान द्धारा इसवार होली नमनाने का दृढ संकल्प किया गया है । नेपाल पुलिस द्धारा किया गया नरसंघार मे अपने जीवन की आहुती देनेवाले पाँच सहिदों का शव यात्रा लाहान तक लाया गया था । नेता गुप्ता ने दिए जानकारी अनुसार शव यात्रा मे सुनसरी, सप्तरी, सिरहा और धनुषाका लाखौं सर्वसाधारण की सहभागिता थी । राजविराज से निकालागया शव यात्रा हुनमाननगर–भारदह–कञ्चनपुर–फत्तेपुर और रुपनी होते हुवे सिरहा के लाहान तक का सफर तय किया । लाहान मे शहिद मिलन के कार्यक्रम पश्चात पुनः शव परिवारजन को जिम्मा लगााया गया था। सदभावना पार्टी के सहमहासचिव राजकुमार गुप्ता के अनुसार शनिबार साम को ही शहीदों का दाहसंस्कार किया गया । आईतवार सुवह को सदभावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो द्धारा श्रद्धान्जली दी गई । एमाले का मेची–महाकाली अभियान के क्रम मे नेपाल पुलिस द्धारा किया गया नरसंघार मे मलेठ–२ निवासी २५ वर्षीय सञ्जन मेहता, मलेठ–४ के ५० वर्षीय पीताम्बर मण्डल, मलेठ–४ के वीरेन्द्र महतो, प्रसवनी–४ टेङ्गरी के ३५ वर्षीय सिनियर अहेव आनन्दकुमार साह और गोली से घायल जमुनी मधेपुरा गाविस वडा नम्वर–१ कटवी निवासी ५० वर्षिय ईनरदेव यादव लगायत ने अपने जीवन की आहुती दी है ।


