Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली में तराई मधेश विदार्थी फ्रंट, भारत द्वारा शुभकामना आदान प्रदान

 

d-2

दिल्ली , १२ मार्च | तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी की भात्री संग्ठन तराई मधेश विदार्थी फ्रंट भारत लक्ष्मीनगर दिल्ली में १२ मार्च २०१७ को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | समारोह में भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंट पढकर पास किये हुये विद्यार्थी का अभिनन्दन और उनका व्यवसायिक सफलता की कमाना की गई तथा शुभकामना का आदान प्रदान किया गया | उस समारोह के प्रमुख अतिथि तमलोपा के सह महामंत्री डा. सुरेन्द्र कुमार झा थे |

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने तीन और अध्यादेश किए जारी

समारोह को सम्बोधन करते हुये डा. झा ने कहा कि देश से बहर सभी देश के राजदूत है इसलिए सभी नेपाली विद्यार्थी को नेपाल की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम करना चाहिए | उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोगों को नेपाल में राजनीति में आने चाहिए जिससे कि नेपाल की राजनीति क्षेत्र सेवामुखी और भ्रस्टाचारमुक्त बन सके | तराई मधेश क्षेत्र में युवाओं की विशेष भूमिका होने पर श्री झा ने जोड़ दिया | झा ने कहा कि तराई मधेश की जनता पर अत्याचार हो रहा है , उन्हें अपने ही देश में अधिकार की कटौती की गई है संविधान में जिसके कारण देश में अशांति है | मधेश और मधेशी को अलग थलग करके नेपाल की प्रगति नही हो सकती झा ने बताया | मधेशी नेपाल और भारत के विच में सेतु का कम करती है |

यह भी पढें   मधेश सरकार को समर्थन वापस लिया जनमत पार्टी ने, अब सरकार बहुमत परीक्षण की ओर

उक्त कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नेपली राजदुतावास के काउंसलर कृष्णप्रसाद पन्थ थे | कार्यक्रम तराई मधेश विद्यार्थी फ्रंट भारत के अध्यक्ष रतनेश झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | इस अवसर पर श्री रतनेश झा ने कहा कि राई मधेश विद्यार्थी फ्रंट भारत में पढ़ रहे विद्यर्थियो का साझा चौतारी बनकर उनके विच की समस्या का समाधान करने में प्रयाशरत रहेगी |

delhi-1

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *