पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें सीएम के रूप में शपथ, सिद्दू बने कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़.मधुरेश:- मोदी लहर के बीच कांग्रेस के लिए जीत का परचम लहराने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. दस साल बाद पंजाब में कांग्रेस की वापसी हुई है और अमरिंदर पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. विधानसभा चुनाव में मोदी लहर में जब बड़े बड़े निपट गए तब पंजाब में कैप्टन कांग्रेस के लिए नई उम्मीद लेकर आए, अकाली और बीजेपी गठबंधन के अलावा पहली बार पंजाब का चुनाव लड़ रहे केजरीवाल की पार्टी को भी अमरिंदर ने धूल चटा दी और कांग्रेस को भारी जीत दिलाई, अब कैप्टन ने दूसरी बार पंजाब की कमान संभाली है. यह दूसरी बार है जब अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं.


